Janjgir : पेड़ पर युवक ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है. फिलहाल, खुदकुशी का कारण अज्ञात है.

 



पुलिस के मुताबिक, राहौद में रहने वाला युवक प्रफुल्ल यादव, कल रात को घर नहीं आया था. घर वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन रात को उसके बारे में कुछ पता नहीं चला. आज सुबह मुक्तिधाम के पास स्थित बरगद के पेड़ पर युवक प्रफुल्ल यादव की लाश फांसी पर लटकी हुई हालत में लोगों ने देखी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

घटना की सूचना शिवरीनारायण पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!