JanjgirChampa News : युवक की डंडे से पिटाई, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के पथर्रा गांव में युवक से डंडे से मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पथर्रा गांव निवासी होरी लाल नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही बजरंग चौक के पास मैं और सुखी लाल कंवर, हेमंत नायक, किशन नायक बैठकर आपस में बात कर रहे थे, तभी पथर्रा गांव का ही भूपेंद्र कंवर अपने हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर आया और पुरानी रंजिश बात को लेकर सुखी लाल कंवर को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

हाथ में रखे डंडे से सूखी लाल कंवर के सिर को मारा, जिससे उसका सिर फट गया. खून निकलने लगा और बेहोश हो गया, जिसे डायल 112 के द्वारा CHC जैजैपुर अस्पताल लाया गया. फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र कंवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!