न करें इन 4 चीजों को चेहरे पर लगाने की गलती, वर्ना Pimples, और Skin Problems से हो सकते हैं परेशान

चेहरा किसी भी इंसान की पहचान होती है. हर कोई सुंदर दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करता, कभी कभी हम अपने चेहरे को निखारने और सुंदर दिखने के लिए कई चीजों को चेहरे पर अप्लाई करते हैं. लेकिन, जानकारी की कमी के चलते हमें कई बार गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. स्किन की देख-भाल करना उतना ही जरूरी है जितना की शरीर की. चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने (Pimples And Acne) और डार्कनेस कई कारणों से हो सकते हैं. खान-पान में कमी, पोषक तत्वों की कमी, धूल, धूप में रहना आदि. इन सब समस्याओं से बचने के लिए हममें से ज्यादातर लोग घरेलू उपायों की मदद लेते हैं. लेकिन इन चीजों के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल आपको स्किन पर डायरेक्ट करना चाहिए या नहीं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

चेहरे पर न लगाएं ये चीजें वर्ना उठानी पड़ सकती है परेशानी

 

1. बॉडी लोशन
कुछ लोग चेहरे पर मेकअप निकालने के लिए बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन, आपको बता दें कि बॉडी लोशन का टेक्सचर गाढ़ा होता है, जिसके कारण कील, मुहासें जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

 

 

2. नींबू
अगर आप नींबू का सीधा स्किन पर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बता दें कि ये स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है. नींबू के रस को डायरेक्ट नहीं बल्कि, पैक और अन्य चीजें के साथ मिलाकर लगा सकते हैं.

 

 

3. ग्रीन टी-
कुछ लोगों की स्किन बड़ी सेंसिटिव होती है, ऐसे लोगों को बहुत ही सावधानी के साथ स्किन पर चीजों को अप्लाई करना चाहिए. अगर आप पैक में ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं, तो न करें इससे स्किन ड्राई हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

4. नीम की पत्तियां-
नीम की पत्तियों को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. लेकिन सेंसिटिव स्किन के लोगों को नीम का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए. इससे स्किन पर रैसज पड़ सकते हैं.

 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!