Rahul Welcome : पिहरीद गांव पहुंचा राहुल, परिजन ने उतारी आरती, लगाया माथे पर टीका, राहुल को देखने बड़ी संख्या पहुंचे लोग

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव का 10 साल का मासूम राहुल, अपने घर पहुंच गया है. यहां लोगों ने राहुल का जोरदार स्वागत किया, वहीं परिजन ने राहुल की आरती उतारी और माथे पर टीका लगाया.आपको बता दें, 10 जून को दोपहर के समय खेलते हुए 65 फीट गहरे बोर में गिर गया था. इसके बाद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर, एसपी, NDRF, SDRF के द्वारा 105 घंटे के रेस्क्यू के पश्चात 65 फीट गहरे बोर से बाहर निकाला गया था और इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

अपोलो अस्पताल बिलासपुर के डॉक्टरों के द्वारा ट्रीटमेंट के बाद राहुल स्वस्थ हो गया है, जिसके बाद आज राहुल को अपोलो अस्पताल बिलासपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया और वह अपने गृहग्राम पिहरीद पहुंच गया है. राहुल के पिहरीद गांव पहुंचते ही परिजन ने काफी उत्साह से आरती उतारी और माथे में टीका लगा कर स्वागत किया. साथ ही, राहुल को देखने बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!