PAN Card कितने दिनों तक होता है वैलिड? फटाफट जान लें कब होता है ये एक्सपायर!

PAN Card Update: कोई भी वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड काफी जरूरी होता है. पैन कार्ड की मदद से इनकम टैक्स भरने में भी काफी मदद मिलती है. वहीं कोई भी बड़ा लेनदेन पैन कार्ड की मदद से नहीं हो सकता है. आपके पैन कार्ड में कई सारी जानकारियां भी निहित होती है लेकिन क्या आपको पता है कि आपका पैन कार्ड कब तक वैलिड है?

 



 

 

कब तक होगा वैलिड?

कई बार लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर पैन कार्ड कितने दिनों तक वैलिड रहता है. पैन कार्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है? हो सकता है कि कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी, लेकिन ज्यादातर लोग पैन कार्ड की वैलिडिटी के बारे में नहीं जानते होंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

देनी होती है जानकारी

ऐसे में हम आपको बता दें कि सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले पैन कार्ड की कोई वैलिडिटी नहीं होती है बल्कि ये कार्ड लाइफ टाइम के लिए वैलिड होता है. हालांकि अगर पैन कार्ड में किसी तरह का कोई बदलाव किया जाता है तो उसकी जानकारी जरूर इनकम टैक्स विभाग को दी जानी होती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

नहीं पड़ता असर

इनकम टैक्स विभाग की ओर से बताया गया है कि एक बार अगर पैन कार्ड बन गया तो यह पूरे भारत में पैन धारक के जीवन भर के लिए वैध होता है. वहीं अगर एड्रेस आदि में कुछ बदलाव होता है तो भी इसकी वैलिडिटी पर कोई असर नहीं पड़ता है. हालांकि पैन डेटाबेस में कोई भी परिवर्तन होता है तो उसके लिए फॉर्म में विवरण प्रस्तुत करके आयकर विभाग को सूचित किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!