Jio के ग्राहकों के लिए खुशखबरी! इस मामले में बाकियों से आगे निकली कंपनी.. पढ़िए

Reliance Jio: देश में टेलीकॉम कंपनियों के बीच अपने ग्राहकों को बनाए रखने की होड़ मची हुई है. वहीं जब से रिलायंस जीयो ने देश में अपनी टेलीकॉम सेवा शुरू की है तब से तहलका मचाए हुए है. जीयो के ग्राहक भी लगातार बढ़ते हुए देखने को मिले हैं. वहीं अब जीयो ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. रिलायंस जियो गुजरात में फिक्स्ड लाइन सेवा की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है.

 



 

 

ज्यादा ग्राहकों को जोड़ा

कंपनी ने गुजरात में अपना कारोबार शुरू करने के तीन साल से भी कम समय में चार लाख से अधिक ग्राहकों को जोड़ा है. रिलायंस जियो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पांच सितंबर 2019 को जियोफाइबर ने अपना वाणिज्यिक संचालन शुरू किया था. तब से जियो गुजरात के 40 से अधिक शहरों, कस्बों और गांवों तक पहुंच गई है और चार लाख से अधिक ग्राहकों को जोड़ चुकी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

पहली बार आंकड़ा किया पार

रिलायंस जीयो के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बनता हुआ दिखाई दे रहा है. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की अप्रैल 2022 रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में जियो के ‘फाइबर-टू-द-होम’ उपयोगकर्ताओं की संख्या पहली बार चार लाख का आंकड़ा पार कर गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

बीएसएनएल को छोड़ा पीछे

इसी के साथ कंपनी बीएसएनएल के 3.80 लाख उपयोगकर्ता के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए लैंडलाइन सेवा प्रदान करने वाली राज्य की सबसे बड़ी कंपनी बन गई. जियो ने अप्रैल 2022 के दौरान 20,832 नए जियो फाइबर ग्राहक जोड़े. इससे राज्य में कंपनी के कुल उपयोगकर्ताओं की संख्या 4.03 लाख पहुंच गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!