IAF Recruitment 2022: इंडियन एयरफोर्स में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ग्रुप C के पदों पर निकली बंपर भर्तियां

अगर आपका इंडियन एयरफोर्स (IAF) में करियर बनाने का सपना है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एयरफोर्स की तरफ से ग्रुप C के कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. यह भर्तियां सिविलियन (Civilian) के पदों पर होनी हैं. योग्य उम्मीदवार 21 जून 2022 तक इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

 



सभी उम्मीदवारों को तय तारीख तक पोस्ट के जरिए आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज भेजने होंगे. कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल में पास होने के बाद कर लिया जाएगा. चलिए इस भर्ती के बारे में जरूरी डिटेल जान लेते हैं.

जरूरी योग्यता और आयु सीमा

एयरफोर्स के नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप सी के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए. उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए और उन्हें हिंदी व अंग्रेजी की टाइपिंग आनी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड मांगी गई है. उम्र सीमा की बात करें तो कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 28 नवंबर 2021 के आधार पर की जाएगी.

सेलेक्शन प्रोसेस जान लीजिए

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एयरफोर्स योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों की स्क्रूटनी करेेगा. जो लोग इस लिस्ट में जगह बनाएंगे, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर भेजा जाएगा. जो लोग लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट पास करेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नौकरी मिल जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ऐसे भेज सकते हैं आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म खरीदना होगा. पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन और सभी दस्तावेजों को दिए गए पते पर भेज सकते हैं.

“प्रेसिडिंग ऑफिसर, सिविलियन रिक्रूटमेंट बोर्ड, एयर फोर्स रिकॉर्ड ऑफिस, सुब्रतो पार्क, नई दिल्ली -110010.” यह पता लिफाफे पर अंग्रेजी या हिंदी में टाइप किया जाना चाहिए. इसके अलावा इस पर जिस पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका नाम और विज्ञापन संख्या भी दर्ज करनी होगी. आवेदन फॉर्म डाक के द्वारा भेजे जा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!