Janjgir Dahej Pratadna : दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति, सास और जेठानी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति, सास और जेठानी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया है कि साल 2021 में अमरुवा गांव के सुरेश लाठिया से शादी हुई थी. शादी के बाद से पति, सास और जेठानी के द्वारा बाइक और वाशिंग मशीन की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे. मामले में समझाइश देने की कोशिश भी हुई, लेकिन प्रताड़ना बन्द नहीं हुई, जिसके बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद आरोपी पति सुरेश लाठिया, सास सुमित्रा लाठिया और जेठानी रमा लाठिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!