Janjgir Accident : बम्हनीडीह क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार को बिलासपुर रेफर किया गया

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के पोडीशंकर गांव में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार 55 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया. हादसे में बुजुर्ग को गम्भीर चोट आई है. उसे पहले बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया था. यहां से गम्भीर हालत में घायल बुजुर्ग को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में बम्हनीडीह पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

दरअसल, बाराद्वार क्षेत्र के रिस्दा गांव का 55 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वरी यादव, बिर्रा की ओर से बाइक में आ रहा था. इस दौरान कोरबा से सराईपाली जा रही यात्री बस ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया. हादसे में बुजर्ग को गम्भीर चोट आई है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!