Janjgir Accident : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, 2 युवकों को आई गम्भीर चोट, 108 एम्बुलेन्स से अस्पताल भेजे गए दोनों घायल

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के भंवरेली गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार 2 लोगों को गम्भीर चोट आई है. दोनों घायलों को 108 एम्बुलेन्स से अस्पताल भेजा गया है.सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि पिपरदा गांव के ट्रैक्टर से भंवरेली गांव में बाइक सवार 2 लोग चपेट में आ गए. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी. 108 एम्बुलेन्स को बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है. दोनों घायल परसापाली गांव के रहने वाले हैं. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!