Janjgir Big News : युवक की मौत के बाद डभरा क्षेत्र के पॉवर प्लांट के गेट के सामने शव रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन, मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. डभरा थाना क्षेत्र के आरकेएम पॉवर प्लांट के गेट के सामने शव रखकर आक्रोशित लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और मुआवजे, परिवार के एक सदस्य को कम्पनी में नियमित नौकरी, युवक की मौत की जांच करने की मांग की जा रही है. मामले की सूचना के बाद मौके पर डभरा एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी और टीआई मौजूद हैं. फिलहाल, मौके पर तनाव है और लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

दरअसल, बांधापाली गांव के शंकरलाल की लाश आज सुबह सड़क पर कीचड़ से लथपथ हालत में मिली. यहां से युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था. बाद में, ग्रामीण शव को लेकर आरकेएम पॉवर प्लांट के गेट पर पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है. युवक की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट तौर पर पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!