Janjgir Bike Thief : चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सारागांव पुलिस ने बाइक को किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के चोरिया गांव से पुलिस ने एक आरोपी को बाइक की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, पीथमपुर गांव निवासी हरिशंकर साहू ने सारागांव थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि वह दशगात्र कार्यक्रम में चोरिया गांव गया हुआ था, जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक की चोरी कर लिया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया था और चोरों की पतासाजी में जुट गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इस दौरान चोरिया गांव के संदेही राजेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पताचला की उसने बाइक की चोरी की है और बाइक को अपने घर के कमरे में छिपाकर रखा है. पुलिस ने उसके घर में दबिश दी और बाइक जब्त कर लिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!