Janjgir Police Action : स्कार्पियो में भरकर बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों के साथ 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. चन्द्रपुर पुलिस ने स्कार्पियो में भरकर बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झारखंड पासिंग की गाड़ी से मवेशियों को बूचड़खाना ले जाया जा रहा है. इस पर चंद्रपुर पुलिस ने लटेसरा गांव के पास नाकेबंदी कर गाड़ी रुकवाई. यहां पुलिस ने देखा कि 5 मवेशियों को स्कार्पियो वाहन में भरा गया है. इस पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर तीनों आरोपियों जलील खान, गौतम यादव और जेयाउल खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी, साफ-सफाई, लैब, जिम, खेलकूद सामग्री, लाइब्रेरी का अवलोकन कर दिए आवश्यक सुधार के निर्देश

error: Content is protected !!