Suniel Shetty ने इस अंदाज में किया Shilpa Shetty को बर्थडे विश, लोगों को याद आ गए धड़कन फिल्म के देव.. पढ़िए

शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने 2 दशक पहले धड़कन फिल्म में काम किया था फिल्म लोगों को खूब पसंद आई और देव और अंजलि की प्रेम कहानी भी. इस फिल्म में एक खास डायलॉग था अब उसी अंदाज में सुनील शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी को विश किया है.

 



 

Sunil Shetty and Shilpa Shetty: धड़कन फिल्म में साथ नजर आए शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. हालांकि लंबे वक्त से दोनों साथ नजर नहीं आए हैं लेकिन फिर भी इस फिल्म में निभाए इनके किरदार इस कदर फेमस हुए कि आज भी इन्हें साथ देखकर लोगों को देव और अंजलि की याद आ जाती है. अब जब शिल्पा के जन्मदिन (Shilpa Shetty Birthday) का मौका आया तो सुनील शेट्टी ने उन्हें देव के अंदाज में विश किया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर किया बर्थडे विश
शिल्पा शेट्टी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. लिहाजा इस खास मौके पर देव भी अपनी अंजलि को जन्मदिन की मुबारकबाद देने से नहीं हिचके. लेकिन उनका अंदाज देख हर किसी के मन में धड़कन फिल्म की याद ताजा हो उठी. सुनील शेट्टी ने शिल्पा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – अंजलि मैं तुम्हारा birthday भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, पर तुम मेरा birthday भूल जाओ ये हो सकता है !! Happy Birthday Superfit Shetty-girl.

 

अंजलि के प्रति देव का ये प्यार फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी को मिला एक और सरप्राइज
शिल्पा शेट्टी को उनके जन्मदिन पर खास सरप्राइज भी मिला. ये सरप्राइज उनके निकम्मा के को एक्टर्स ने उन्हें दिया. सभी उनके घर के नीचे सुबह सुबह पहुंच गए और फिर सभी ने निकम्मा के गाने पर डांस करते हुए शिल्पा को विश किया वहीं शिल्पा भी अपनी बालकनी में खड़ी होकर हैरानी से ये देखती रहीं जब वो नीचे आईं तो निकम्मा की टीम के साथ मिलकर शिल्पा ने केक काटा.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

शिल्पा की रिलीज होगी 2 फिल्में
एक्टिंग में अपनी दूसरी पारी का आगाज कर चुकीं शिल्पा शेट्टी इस साल दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं. उनकी फिल्म निकम्मा रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं तो वहीं अब वो सुखी में भी नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग भी शिल्पा कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!