Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



नाबालिग लड़की के दादा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके नतनीन रात में खराब पानी को फेंकने नहर किनारे गई हुई थी. इस दौरान आरोपी हेमंत उर्फ बबलू महंत, उसे जबरदस्ती बाइक में बिठाकर जंगल की ओर ले गया और नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना की जानकारी नाबालिग लड़की ने अपने परिजन को दी थी.

इसे भी पढ़े -  जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया, मृत महिला के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर निकाली गई ₹1 लाख सहायता राशि, श्रम विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 363, 376, 506, पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी की पतासाजी में जुट गई थी.

इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी हेमंत उर्फ बबलू महंत, लवसरा गांव में है. पुलिस ने दबिश दी और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : भोजपुर में श्री गुहा निषादराज जयंती के अवसर पर शोभायात्रा और झांकी का प्रदर्शन 23 मार्च को, धीवर समाज के लोगों ने विधायक को आमंत्रित किया...

error: Content is protected !!