JanjgirChampa News : 8 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पांडेय के द्वारा किया गया

जांजगीर-चाम्पा. ग्राम जर्वे (च) में अनुसूचित जाति प्राधिकरण मद से 08 लाख रूपये के सी.सी.रोड निर्माण के भूमि पूजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के करकमलो से सम्पन्न हुआ इस अवसर पर ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए इंजी. पाण्डेय ने कहा कि ग्राम जर्वे मे सी.सी. रोड के लिए इंतजार कर रहे मुहल्ला वासियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है उन्होंने ग्रामवासियों को आह्वान करते हुए कहा कि ग्राम विकास में सबसे जरूरी है आपसी प्रेम, आपसी संवाद, आपसी भाईचारा रखना।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

उन्होने आगे कहा कि प्रदेश मे भूपेश बघेल जी की सरकार ग्रामीणों के हित को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अध्यक्षता पप्पू बघेल जनपद सदस्य ने कहा कि अनुसूचित जाति प्राधिकरण हर अनुसूचित जाति बाहुल ग्रामों के विकास में विशेष योगदान दे रही है।

विशिष्टि अतिथि अजय निर्मलकर महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस, ग्राम सरपंच श्रीमती सरस्वती सूर्यवंशी, संजय सूर्यवंशी सरपंच प्रतिनिधि ने स्वागत किया, कार्यक्रम मे घनश्याम कश्यप उपसरपंच, इतवारी पटेल जनपद सदस्य, दिलीप पंच, शिवचरण कश्यप पंच, उत्तराबाई पंच, निरंजन गिरी महाराज, चेतन साव, केदार कश्यप, तिजराम कश्यप, देबीराम प्रधान, दयाराम कश्यप, लोकनाथ कश्यप, देवचरण कश्यप, ग्राम पंचायत जर्वे (च) के नागरिक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!