JanjgirChampa Accident : ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती के सरारभाठा मोड़ में ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं.

 



दरअसल, खेत में वर्मीकम्पोस्ट को छिड़कने ट्रैक्टर में भरकर ले गए थे और वर्मीकम्पोस्ट को छिड़क कर वापस आ रहे थे, तभी सरारभांठा मोड़ में ट्रैक्टर पलट गया. इससे परमानंद पटेल, पूरब सिदार, जगेश्वर गोड़ और धर्मेंद्र पटेल ट्रैक्टर के नीचे दब गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित, किसानों ने लिया विकसित भारत के संकल्प का संकल्प

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने जगेश्वर गोड़ को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य 3 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विशेष आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!