JanjgirChampa News : बलौदा पुलिस ने 2 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिफ्तार किया, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने 2 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, बलौदा पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि खिसोरा गांव के डोंगिया तालाब के पास एक शख्स महुआ शराब रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी शख्स को पकड़ा, जिसके पास से 2 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार दिवाकर पिता लहाराम दिवाकर, निवासी चारपारा बताया.

पुलिस ने आरोपी राजकुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ़ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 1 ) के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

error: Content is protected !!