JanjgirChampa News : SDM और DEO के निर्देश पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगे पौधों में मिट्टी भराई का किया गया कार्य

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के आमनदुला गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सक्ति एसडीएम रेना जमील एवं जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती बीएल खरे के निर्देश पर विद्यालय परिसर पर लगे पौधों में मिट्टी भराई का कार्य चालू किया गया है.

 



दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं ने एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती तक ये बात पहुंचाई कि आमनदुला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगे पेड़ मिट्टी-पानी के अभाव में सूखकर मर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

एसडीएम सक्ती और जिला शिक्षा अधिकारी ने बात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मिट्टी भराई के निर्देश दिए, जिसके बाद कार्य भी शुरू हो गया है. इस तरह स्कूल के पौधों को नष्ट होने से बचा लिया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!