JanjgirChampa : वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की 47वीं जयंती 26 जून को, पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा, विस अध्यक्ष, गौसेवा आयोग अध्यक्ष, शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष, सांसद, विधायकगण, कलेक्टर-एसपी और अन्य जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन में 26 जून को सुबह 11 बजे वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की 47वीं जयंती के अवसर पर ‘पुष्पांजलि’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त होंगे. अध्यक्षता छग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुंदर दास करेंगे.

 



विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद गुहाराम अजगल्ले, छग शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, राज्य ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जांजगीर-चाम्पा विधायक नारायण चन्देल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा, पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे, छग महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर, जांजगीर-नैला नगरपालिका के अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, एसपी विजय अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त चन्द्रा, जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पांडेय, चाम्पा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और सक्ती नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति ने पत्रकारगण, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीयजन और शुभचिन्तकों से ‘पुष्पांजलि’ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!