मधुबाला की बायोपिक को लेकर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने रखी अपनी राय, कहा-बायोपिक तो सबका बनता है…

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मधुबाला (Madhubala) ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाकर रखा था. उनकी हर फिल्म हिट साबित होती थी और ऑडियन्स की उनसे नजर नहीं हटती थी. उनकी हर मुस्कान पर लोग फिदा हो जाते थे. मधुबाला का फिल्मी सफर जितना खूबसूरत रहा है उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ रही थी. मधुबाला की जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है. उनकी जिंदगी पर कई फिल्ममेकर फिल्म बनाना चाहते हैं. मधुबाला की बहन मधुर भूषण उनकी बायोपिक बनाना चाहती हैं. मधुबाला की बायोपिक को लेकर उनके पति किशोर कुमार (kishore Kumar) के बेटे अमित कुमार (Amit Kumar) को कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें कोई ऑब्जेक्शन नहीं है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

मधुबाला हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता व गायक किशोर कुमार की दूसरी पत्नी थीं. किशोर कुमार की पहली पत्नी रुमा गुहा के बेटे अमित कुमार ने मधुबाला की बायोपिक को लेकर अपनी राय रखी है. एक इंटरव्यू में अमित कुमार ने कहा- क्यो नहीं? बायोपिक तो सबका बनता है आजकल. मेरे पिता की बायोपिक पर भी हमने काम करना शुरू किया है.

 

 

किशोर कुमार की बनेगी बायोपिक

अमित कुमार ने बताया कि वह अपने पिता पर बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा अभी तक मैं इसे लेकर कुछ कहूंगा नहीं, जब तक इस पर सब होगा नहीं. ये कार्ड्स पर है, अभी हम करेंगे तो तरीके से करेंगे. हम अपना प्रोडक्शन हाउस बनाएंगे और फिल्म बनाएंगे क्योंकि जो हमे पता है वो किसी को पता नहीं है. जो होगा एक बार होगा अगर मधुजी पर बायोपिक बन रही है तो क्यों नहीं, बननी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

मधुबाला की बायोपिक को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं. अभी तक इस बायोपिक को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. फैंस को मधुबाला की जिंदगी के बारे में जानना है और वह उनकी बायोपिक का इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!