बिना दूल्हे, बिना पंडित के हुई क्षमा की शादी, खुद से भरी अपनी मांग, हल्दी..मेंहदी और सात फेरों की रस्में भी हुईं

वडोदरा. गुजरात की क्षमा बिंदु ने बुधवार को अपने आप से शादी कर ली, क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी करने का ऐलान किया था, लेकिन विवाद से बचने के लिए उन्होंने तय तारीख से 3 दिन पहले ही खुद से शादी कर ली।

 



क्षमा बिंदु ने आखिरकार खुद से किया अपना वादा निभाया और शादी के खास कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बंध गईं। शादी के दौरान हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं, क्षमा ने फेरे भी लिए।

वडोदरा के गोत्री में स्थित अपने घर में क्षमा ने रीति रिवाजों के साथ शादी की। हालांकि, इस शादी में न दूल्हा था और न ही पंडित। इस शादी में क्षमा के कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

विवाद से बचने बदली तारीख

बता दें कि भारत में इस तरह की पहली शादी है, क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी का ऐलान किया था। इसके बाद से उनके घर पर लगातार लोगों का तांता लगा था, इसे लेकर उनके पड़ोसियों ने विरोध जताया था।

टीओआई के मुताबिक, क्षमा ने बताया कि उन्होंने तय तारीख से पहले शादी इसलिए करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं 11 जून को उनके घर आकर कोई विवाद न खड़ा कर दे। क्षमा ने कहा कि वे अपना स्पेशल दिन बर्बाद नहीं करना चाहती थीं।इसलिए उन्होंने बुधवार को ही शादी कर ली।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

घर से शादी करने का फैसला

क्षमा ने पहले मंदिर में शादी करने का ऐलान किया था, लेकिन बीजेपी नेता के विरोध के बाद उन्होंने घर से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद पंडित ने भी शादी की रस्में कराने से इनकार करा दिया। तो क्षमा ने टेप पर मंत्र बजाकर शादी करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!