गोरी स्किन के लिए Esha को दी गई थी 9 हजार का इंजेक्शन लगवाने की सलाह, कहा-‘मैं बहक गई थी’.. पढ़िए

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने साल 2012 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘जन्नत 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हाल ही में ईशा प्रकाश झा की हिट सीरीज ‘आश्रम 3’ (Aashram 3) में नजर आई हैं. इस सीरीज में ईशा ‘सोनिया’ का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है, लेकिन उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का मौका कम ही मिला है. अपने करियर की शुरुआत में, ईशा बॉडी शेम्ड का शिकार हुई थीं. इतना ही नहीं उन्हें अपनी नाक पर भी काम करने की सलाह दी गई थी. ईशा को गोरी स्किन के लिए 9 हजार रुपये का इंजेक्शन लगवाने की भी सलाह दी गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

ईशा ने खुद इंटरव्यू में किया खुलासा

ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने हाल ही में दैनिक प्रभात खबर के साथ अपने इंटरव्यू में कहा कि, ‘अपने करियर की शुरुआत में, मुझे अपनी नाक शार्प करने की सलाह दी गई थी. मुझे बताया गया कि, मेरी नाक गोल है. बहुत साल पहले, लोगों ने मुझे फेयर स्किन के लिए इंजेक्शन लगवाने की सलाह भी दी थी. मैं भी कुछ समय के लिए बहक गई थी. जब मैंने पता किया तो मुझे मालूम हुआ कि इस तरह के एक इंजेक्शन की कीमत 9 हजार रुपये है. मैं उनका नाम नहीं लूंगी लेकिन आपको हमारी कई एक्ट्रेस गोरी स्किन वाली मिल जाएंगी’.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

सुंदर दिखने का दवाब रहता है

ईशा गुप्ता ने आगे कहा कि, ‘एक्ट्रेसेस पर सुंदर दिखने का बहुत दबाव रहता है. ऐसे में वो कभी नहीं चाहेंगी कि, उसकी बेटी एक एक्ट्रेस बने क्योंकि, वो नहीं चाहती कि, वो कम उम्र से ही सुंदर दिखने के दबाव का सामना करे’. ईशा ने ये भी बताया कि अगर उनकी बेटी शोबिज प्रोफेशन में आना चाहेगी तो वो एक सिंपल और रीयल इंसान की तरह अपनी लाइफ नहीं जी पाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!