किंजल की गोदभराई से लीक हुईं तस्वीरें, अनुपमा के साथ दिखा बरखा भाभी का पूरा परिवार.. पढ़िए

टीवी के पॉपलुर शो अनुपमा (Anupama) में जल्द ही किंजल की गोदभराई (Kinjal’s baby shower) होने वाली है। लंबी बहस के बाद राखी दवे मान जाती है कि शाह हाउस में ही किंजल की गोदभराई होगी। राखी दवे ने यह शर्त रख दी है कि गोदभराई की रस्म एक दिन बाद ही होगी। अनुज कपाड़िया (Gaurav Khanna) और अनुपमा (Rupali Ganguly) शाह परिवार की मदद करने के लिए तैयार खड़े रहते हैं और लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि एक दिन में ही मिलकर सारी तैयारियां कर ली जाएंगी। इस बीच रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा के सेट से किंजल की गोदभराई की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
वायरल हुईं किंजल की गोदभराई की तस्वीरें
पारस कलनावत, रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने अनुपमा के नए ट्रैक की शूटिंग की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी यकीन कर लेंगे कि शाह हाउस में होने जा रहे जश्न में अनुपमा के ससुराल वाले तो धमाल ही मचाने वाले हैं। वैसे इस गोदभराई की रस्म के दौरान कई तमाशे भी होंगे। अब जहां राखी दवे हो वहां सब कुछ शांति से कैसे हो सकता है भला?

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

राखी दवे को लगेगी इस बात की भनक
वैसे तो राखी दवे अपनी बेटी किंजल की गोदभराई में कोई भी तमाशा नहीं चाहेगी लेकिन हो सकता है कि अपकमिंग एपिसोड (Anupama Upcoming Twist) में उसे उसके साथ हुए हादसे की भनक लग जाए। अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स में राखी दवे को इस बात का पता चल जाएगा और इसके बाद वह बा, वनराज और अनुपमा को जमकर खरी खोटी सुनाने वाली है। इसी के साथ ऐसा भी सुनने में आ रहा था कि किंजल के साथ कुछ ऐसा होगा कि उसकी जान चली जाएगी लेकिन उसका बच्चा बच जाएगा। दरअसल खबरें थीं कि निधि शाह जल्द ही अनुपमा को अलविदा कहने वाली हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!