Aashram 3: Bobby Deol ने जब निभाया बाबा निराला का किरदार, पापा Dharmendra का ऐसा था रिएक्शन. पढ़िए…

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इस समय अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं. अब वो और ज्यादा चुनौतीपूर्ण और अलग-अलग किरदार निभाना चाहते हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि वो अपने करियर में अब एक ऐसे मुकाम पर आ गए हैं जहां वो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर किरदार निभाना चाहते हैं. ‘आश्रम 3’ (Aashram 3) में ‘बाबा निराला’ का किरदार उनके लिए कुछ ऐसा ही था, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला है. इसके अलावा बॉबी (Bobby Deol) ने खुलासा किया कि उनके पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) और भाई सनी देओल (Sunny Deol) ने ‘बाबा निराला’ के किरदार पर कैसी प्रतिक्रिया दी थी. धर्मेंद्र नहीं निभा पाए थे नेगेटिव रोल

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

 

बॉबी ने आगे कहा, ‘मेरे पिताजी सच में खुश थे. मुझे याद है कि कई साल पहले एक बार पापा ने एक विलेन की भूमिका निभाई थी और मेरी दादी इससे नाराज हो गई थीं. इस वजह से उन्होंने फिल्म आधी में ही छोड़ दी थी. उन्होंने घर आकर उनके पापा से कहा कि वो बहुत परेशान थीं कि उन्होंने इस तरह का किरदार निभाया. लेकिन अब, इंडस्ट्री बदल गई है.’ खैर, प्रकाश झा की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब धूम मचाई. तीसरे सीजन का प्रीमियर 3 जून को एमएक्स प्लेयर पर किया गया था. अब फैंस को सीरीज के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!