प्रेग्नेंट Alia Bhatt को लेकर किसी ने कहा कुछ ऐसा, भड़क उठीं होने वाली मम्मी, सुनाई खरी-खोटी!.. पढ़िए

Alia Bhatt News: आलिया भट्ट इन दिनों बेहद खुश हैं वो भी इतनी कि इस खुशी को वो अपने तक सीमित नहीं रख पाईं और उन्होंने सबके साथ इसे बांटने का फैसला किया. जब प्रेग्नेंसी की खबर आलिया ने सोशल मीडिया पर दी तो ज्यादातर लोगों को इस पर यकीन ही नहीं आया लेकिन शाम होते-होते इस खबर पर पक्की मुहर लग गई. लेकिन इस खुशी के मौके पर आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी (Alia Bhatt Pregnancy) को लेकर किसी ने कुछ ऐसा कह दिया कि आलिया गुस्से में आ गईं और फिर उन्होंने आव देखा ना ताव खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

 



 

 

हमेशा कूल रहने वालीं आलिया क्यों भड़कीं?
अब सवाल ये कि आलिया भट्ट को गुस्सा आखिर क्यों आया? दरअसल, आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म होने के बाद तरह तरह की खबरें मीडिया में छपी जिनमें से एक मीडिया हाउस ने लिखा कि रणबीर आलिया को लेने यूके जाएंगे जहां वो हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हैं. बस ये पढ़कर ही आलिया का दिमाग घूम गया. आलिया ने गुस्से में इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- हम अभी भी कुछ ऐसे लोगों के बीच रहते हैं जिनके दिमाग में भी पितृसत्तात्मक सोच है. कुछ भी टाला नहीं गया है, ” किसी को लेने की जरूरत नहीं है। मैं एक महिला हूं, पार्सल नहीं. मुझे आराम करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, लेकिन यह जानकर अच्छा लगा कि आपके पास डॉक्टर प्रमाण पत्र भी है. यह 2022 है। कृपया इस पुराने जमाने की सोच से बाहर निकलिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

आलिया भट्ट कुछ समय पहले ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हुई थीं और सोमवार को उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. लिहाजा उनके बाकी प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब बातें होने लगीं. फिलहाल वर्कफ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड मूवी के अलावा आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, डार्लिंग्स, जी ले जरा में नजर आने वाली हैं इनकी शूटिंग अभी बाकी है. वहीं ब्रह्मास्त्र की शूटिंग वो पूरी कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!