खुशी से झूम उठीं उर्वशी रौतेला, जब एवरग्रीन रेखा से हुई ऐक्ट्रेस के डांस की तुलना

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने लुक्स, ड्रेसिंग सेंस और ग्लैमरस फोटोशूट्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल में उर्वशी तब चर्चा में आ गईं जब उन्होंने मुंबई में उमंग अवॉर्ड्स 2022 में भारी-भीड़ के सामने क्लासिकल डांस करते हुए परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस के बाद उर्वशी की तुलना बॉलिवुड की एवरग्रीन हिरोइन रेखा से होने लगी जिससे वह फूली नहीं समा रही हैं।

 



 

 

‘उमंग’ के दौरान उर्वशी ने फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के गाने ‘मेरे ढोलना’ पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी। इसी परफॉर्मेंस पर उनकी तुलना रेखा से की गई। इस पर उर्वशी ने कहा, ‘मैं सच में बेहद खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूं क्योंकि मेरी तुलना लोगों ने मेरी फेवरिट ऐक्ट्रेस रेखा जी से की है। मैं इसके बाद बेहिसाब खुश हूं।’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

वैसे बता दें कि Urvashi Rautela खुद इंडियन क्लासिकल डांस फॉर्म कथक और भरतनाट्यम में ट्रेंड हैं। उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बैकस्टेज रिहर्सल का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है। इसमें वह भारी-भरकम मेकअप और कलरफुल साड़ी में नजर आ रही हैं। उर्वशी ने काफी गहने भी पहने हुए हैं और उनके सिर में फूलों का गजरा नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी ने साल 2013 में सनी देओल की फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘भाग जॉनी’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘काबिल’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘पागलपंती’ और ‘वर्जिन भानुप्रिया’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वह ‘दिल है ग्रे’, ‘ब्लैक रोज’ और तमिल फिल्म ‘द लेजेंड’ में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!