सिर पर बर्थडे कैप पहने ये बच्चा आज बन चुका है बॉलीवुड का बड़ा स्टार, कहलाता है आज का शाहरुख खान

क्या इस तस्वीर में दिख रहे इस क्यूट से बच्चे को आप पहचान पाए हैं. भले ही तस्वीर में ये बच्चा पहचाना ना जाए लेकि अगर हम आपको कुछ खास हिंट देंगे तो आप आज के इस सुपरस्टार को झट से पहचान लेंगे.

 



 

 

लाल रंग की प्यारी सी ड्रेस, सिर पर टोपी और मां की गोद में चढ़ा ये बच्चा आज बॉलीवुड में खूब नाम कमा रहा है. लड़कियां इस चॉकलेटी ब्वॉय की दीवानी हैं तो वहीं बॉलीवुड में इनके नाम का खूब डंका बजता है. क्यों क्या हुआ…आप अभी तक समझ नहीं पाए कि हम किनकी बात कर रहे हैं तो चलिए हम आपको ज्यादा परेशान ना करते हुए जल्द से जल्द इस सुपरस्टार का नाम बता देते हैं. मां की गोद में दिख रहा ये छोटा सा बच्चा कोई और नहीं बल्कि भूल भुलैया 2 का सितारा कार्तिक आर्यन हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

बचपन में बेहद क्यूट थे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं ये तो हम सब जानते ही हैं इसके अलावा उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट और हैंडसम एक्टर में की जाती है. उन्हे चॉकलेटी हीरो का तमगा मिलता है. लेकिन इसके अलावा कार्तिक आर्यन बचपन में भी कितने क्यूट थे वो इस तस्वीर से पता चलता है. ये तस्वीर काफी पुरानी है जो कार्तिक के जन्मदिन की लग रही है. इस तस्वीर में कार्तिक मां की गोद में नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

भूल भुलैया 2 मचा रही है धूम
वैसे इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है. इस फिल्म ने अब तक 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है जो कार्तिक और कियारा के लिए बड़ी बात है. अब भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन शहजादा में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कार्तिक के साथ एक बार फिर कृति सेनन की जोड़ी जमेगी. दोनों इससे पहले लुका छिपी में नजर आए थे.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!