शो छोड़ने वालों की लंबी लिस्ट, अंजलि भाभी, टप्पू, दयाबेन, सोढ़ी और तारक मेहता कह चुके हैं अलविदा. देखिए खबर..

नई दिल्ली: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Updates: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर का लोकप्रिय धारावाहिक हैl यह पिछले कई वर्षों से टीवी पर प्रसारित होता हैl यह शो लगातार टॉप फाइव में बना रहता है, हालांकि हाल ही में इस शो को कई कलाकार छोड़कर जा चुके हैं. इसके चलते शो से जुड़े प्रशंसक और फैंस काफी नाराज भी हुए हैं.

 



 

शैलेश लोढ़ा
शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया है, शैलेश को ऐसा लग रहा था कि उनकी डेट का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है, इसके अलावा वह कई और मौके भी एक्सप्लोर करना चाहते थे. उन्होंने कई ऑफरों को ठुकराया था लेकिन अब वह कुछ नए की तलाश में थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

नेहा मेहता
नेहा मेहता शो में अंजलि भाभी की भूमिका निभाई थी, उन्होंने 2020 में शो छोड़ दिया था, वह 12 वर्षों तक इस भूमिका को निभाती रही, उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा, ‘कुछ इश्यू थे, मुझे लगता है, साइलेंस ज्यादा बोलता है, इसके लिए मुझे शो छोड़ना पड़ा और आगे बढ़ना पड़ा.

 

गुरचरण सिंहगुरचरण सिंह

शो में सोढ़ी की भूमिका निभाते थे, जिन्हें अब बलविंदर सिंह सूरी ने रिप्लेस कर दिया है, उन्होंने यह शो 2020 में छोड़ा था, उन्होंने शो छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया था, बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे पिता की सर्जरी हुई थी, इसके चलते मुझे शो छोड़ना पड़ा.

 

मोनिका भदोरिया
शो में बावरी की भूमिका निभाने वाली मोनिका भदोरिया अपनी फीस में बढ़ोतरी चाहती थी, इसके लिए निर्माता तैयार नहीं थे, उन्होंने शो छोड़ने का निर्णय लिया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

दिशा वकानी
दिशा वकानी शो में दयाबेन की भूमिका निभाती थी, उन्होंने 2017 में गर्भवती होने के कारण शो से ब्रेक लिया, हालांकि वह दोबारा वापस नहीं आई, इसके चलते अब नई दयाबेन की भूमिका किसी और को दी गई है.

 

निधि भानुशाली
निधि भानुशाली शो में सोनू की भूमिका निभाती थी, उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए शो छोड़ दिया, इससे यह भूमिका झील मेहता निभाया करती थी, जिन्होंने भी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए इस शो को छोड़ दिया था.

 

राज अनादकट
राज अनादकट की एग्जिट को लेकर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं है, राज अनादकट अब शो में नजर नहीं आते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!