सस्ता हुआ 8GB रैम और 5000mAh बैटरी वाला ये फोन: कीमत में हुई भारी कटौती.. जानिए

अगर आप कम बजट में स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो रेडमी नोट 10एस पर आपकी तलाश खत्म हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 10S स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद यह पहले से अब और सस्ता हो गया है।

 



 

 

स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो, इसमें 8GB रैम, 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 33W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी है। स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल दिसंबर में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। चलिए देखते हैं कटौती के बाद इसकी कीमत कितनी हो गई है..

 

कटौती के बाद Redmi Note 10S की नई कीमत
– स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद, 6GB+64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत आपको 14,999 रुपये होगी जबकि हाई-एंड 8GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। Redmi Note 10S कॉस्मिक पर्पल, डीप सी ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

यह नई कीमत अब अमेजन और एमआई डॉट इन पर दिखाई दे रही है। इसके अलावा, खरीदारों को हैंडसेट की खरीद पर 500 रुपये का अमेजन कूपन भी मिलेगा। एमआई डॉट कॉम पर आप HDFC और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,750 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं।

 

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

Redmi Note 10S के खास फीचर्स
– रेडमी नोट 10S के नए मॉडल में 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज शामिल है। फोन 2400×1080 पिक्सल के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के सपोर्ट के साथ 6.43-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ पैक किया गया है।

 

यह मीडियाटेक हीलियो G95 चिपसेट से लैस है और आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 11 ओएस पर बेस्ड MIUI 12.5 पर चलता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
– अन्य फीचर्स में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एआई फेस अनलॉक, डुअल स्पीकर, एक क्वाड रियर कैमरा सिस्टम और एक 13-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर शामिल हैं। रियर पैनल पर, फोन में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ एक 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!