IAS पर FIR : 2019 बैच के IAS पर यौन शोषण का मामला दर्ज, पुलिस ने लिया कस्टडी में….पत्नी छत्तीसगढ़ में है पोस्टेड. पढ़िए..

रांची: झारखंड के खूंटी जिले में पदस्थापित वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी और खूंटी के एसडीओ सैयद रियाज अहमद के खिलाफ एक उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थान की छात्रा ने सेक्सुअल हरासमेंट (यौन उत्पीड़न) का आरोप लगाते हुए महिला थाने में FIR दर्ज करायी है। शैक्षणिक भ्रमण के लिए झारखंड के बाहर से दूसरे राज्य से खूंटी आई छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी एसडीएम को हिरासत में ले लिया है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार शाम को पीड़िता की ओर से सेक्सुअल हैरासमेंट को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

 

 

दर्ज कराया जा रहा पीड़िता का बयान
झारखंड के आईएएस सैय्यद रियाज अहमद की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. इन पर शराब पिलाकर हिमाचल प्रदेश की युवती के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए पूछताछ के लिए एसडीएम को हिरासत में ले लिया है. पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है. खूंटी के सीजेएम की अदालत में बयान दर्ज कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

शराब पिलाकर यौन उत्पीड़न का आरोप
जानकारी के अनुसार खूं‍टी के एसडीएम ने जिस पीड़िता के साथ सेक्सुअल हरासमेंट किया है, वो हिमाचल प्रदेश की है. वह एकेडमिक टूर पर यहां आयी थी. बताया जा रहा है कि एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद ने शराब पिलाकर पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया है. आपको बता दें कि खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद की पत्नी झारखंड की रहनेवाली हैं. वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ एक जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!