सई ने विराट के साथ कैसे किए इतने बोल्ड सीन? नील की असली पत्नी भी होती थीं साथ..

टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 के भीतर रहने वाले शोज में गिना जाता है। इस शो की पॉपुलैरिटी और टीआरपी जबरदस्त है। शो में आएशा सिंह सई जोशी का किरदार निभाती हैं। शो में विराट का किरदार निभाने वाले एक्टर नील की रियल लाइफ पत्नी भी शो का हिस्सा हैं और उनके सामने नील के साथ बोल्ड सीन करने के बारे में आएशा उर्फ सई ने खुलकर बात की और बताया कि वह किस तरह ऐसे सीन करती हैं।

 



 

 

 

Ghum Hai शो में क्या चल रहा है करंट प्लॉट?

आएशा ने बताया कि किस तरह अब वो दिन गुजर गए जब एक्ट्रेसेज स्क्रीन पर यंग मॉम का किरदार निभाने में हिचकिचाया करती थीं। हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया था कि किस तरह वह अपना बच्चा खो देती है और अब वह जल्द ही शो में सरोगेसी के जरिए मां बनती नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

 

यंग मॉम का किरदार करने में कोई दिक्कत नहीं

आएशा सिंह ने बताया, ‘लीड एक्ट्रेस के तौर पर ये मेरा पहला शो है और मैं हर तरह के किरदार करने को लेकर हमेशा ही बहुत ओपन रही हूं। अगर मैं यंग हूं लेकिन मां का किरदार करना अगर स्क्रिप्ट का क्रिस्पी हिस्सा है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। मुझे नहीं लगता है कि एक्टर्स को टाइपकास्ट किया जा सकता है।’

 

 

नील की रियल लाइफ पत्नी के सामने बोल्ड सीन कैसे?

शो में आएशा सिंह विराट यानि नील भट्ट की पत्नी सई का रोल प्ले करती हैं। नील की रियल लाइफ वाइफ ऐश्वर्या शर्मा भी इस शो का हिस्सा हैं। क्योंकि नील की रियल लाइफ पत्नी भी इसी शो का हिस्सा हैं तो ऐसे में क्या आएशा को नील के साथ रोमांटिक और बोल्ड सीन करने में दिक्कत पेश आती है? एक्ट्रेस आएशा सिंह ने इस सवाल का खुलकर जवाब दिया। आएशा ने कहा जो सीन जरूरी है वो तो जरूरी ही है

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

 

आएशा सिंह ने कहा, ‘नहीं, हम एक बहुत बड़ी टीम का हिस्सा हैं और ऑफ स्क्रीन हमारा कनेक्ट कमाल का है। जब कैमरा ऑन होता है तो हम एक्टर्स होते हैं, तो मुझे किसी भी तरह के सीन से दिक्कत नहीं होती है, कि वो रोमांटिक हैं या फिर नहीं। एक सीन के लिए जो जरूरी है वो जरूरी ही है।’ बता दें कि शो में सई कई बार विराट के काफी क्लोज आ जाती हैं और कई बार बेहद बोल्ड सीन भी दिखाए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!