Janjgir Accused Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने कुरदा गांव में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को पकड़ा है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, मालखरौदा पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुरदा गांव के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास एक शख्स महुआ शराब रखा हुआ है और ग्राहक की तालाश कर रहा है .

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मौके पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी शख्स को पकड़ा. पुलिस ने आरोपी शख्स के पास से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. साथ ही, परिवहन में उपयोग की की गई बाईक को भी जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी शख्स ने अपना नाम दाताराम राय पिता दूजेराम राय निवासी कुरदा बताया.

पुलिस ने आरोपी दाताराम राय को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!