Janjgir Arrest : जांजगीर क्षेत्र में फरसा दिखाकर पैसा छिनने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुनुंद गांव में शराब पीने के लिए फरसा दिखाकर पैसों की मांगकर मारपीट करने के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



उल्लेखनीय है कि मुनुन्द गांव के रामनिवास कश्यप ने सीटीकोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सूरज कश्यप और रामनारायण कश्यप ने ग्राम पचेड़ा के पास रामनिवास का रास्ता रोका था और फरसा दिखाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था. रामनिवास ने पैसा देने से मना किया तो सूरज कश्यप, रामनारायण कश्यप तैश में आ गए और रामनिवास की जेब से जबरदस्ती पैसा निकल कर उससे मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

इस मामले पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 327, 341, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज कश्यप, रामनारायण कश्यप को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

Related posts:

error: Content is protected !!