Janjgir Big News : पुलिस तब हैरान रह गई, जब दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो में मिला 10 लाख 8 हजार का गांजा, वाहन को छोड़कर भागा ड्राइवर

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के फोरलेन में करूमहू गांव के पास गांजा से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस यह देखकर हैरान रह गई कि स्कार्पियो में गांजा भरा हुआ है. जांच में 2 क्विंटल 52 किलो गांजा मिला है, जिसकी कीमत 10 लाख 8 हजार है. पुलिस ने गांजा और स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है.



मुलमुला थाने के टीआई चित्रकान्त मोहले ने बताया कि फोरलेन में झारखंड पासिंग की स्कार्पियो गाड़ी के सड़क किनारे पलटने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद मौके पर जाकर देखा गया तो स्कार्पियो के भीतर गांजा भरा हुआ था. यह गाड़ी जांजगीर-अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रही है. वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है और यह पता किया जा रहा है कि वाहन किसके नाम पर पंजीयन है और गाड़ी को कौन चला रहा था. फिलहाल, यह पता नहीं चला है कि स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!