Janjgir BigNews : केएसके पॉवर प्लांट में मजदूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौके पर पहुंचकर तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र में स्थित केसके पॉवर प्लांट में मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ़्तीश कर रही है. घटना के बाद परिजन भी पहुंचे हैं. पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

 



पुलिस के मुताबिक, रोगदा गांव का 35 वर्षीय हुकुम सिंह मरावी, केएसके पॉवर प्लांट में मजदूर था. आज उसने प्लांट के कूलिंग टॉवर स्टोर के पास सीढ़ी में फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मुलमुला पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस के द्वारा परिजन का बयान लिया जा रहा है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच पुलिस करेगी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!