11 जुलाई को आएगा Realme का तगड़ा फ्लैगशिप फोन, 50MP के दो कैमरे के साथ मिलेगी 100W की फास्ट चार्जिंग. जानिए कीमत और फीचर्स..

रियलमी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने नए स्मार्टफोन Realme GT 2 Master Explorer Edition की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यूजर्स को इस प्रीमियम फोन का बेसब्री से इंतजार था। कंपनी ने वीबो पोस्ट में बताया कि यह फोन 11 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX3551 है। इसे 3C और TENAA ने भी सर्टिफाइ कर दिया है। कंपनी का यह फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। इसमें कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे देने वाली है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

रियलमी GT 2 Master Explorer Edition के फीचर और स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले देने वाली है। फोन में मिलने वाले इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह फोन एक फ्लैगशिप हैंडसेट होगा। फोन 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।

 

रियलमी इस फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करेगा। कंपनी इस फोन को तीन कलर ऑप्शन वाइट, ब्राउन और ग्रीन में लॉन्च करने वाली है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!