Janjgir Bike Thief : बिर्रा क्षेत्र में बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालदेवरी गांव के पैठूखार से बाइक की चोरी हुई है, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ ipc की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.

 



शिकायतकर्ता ईतवारी राम साहू ने पुलिस को बताया है कि वह तालदेवरी गांव के पैटूलखार गया हुआ था और मोटर साइकल को सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ी कर काम करने खेत चला गया था.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

जब वह खेत से काम करके वापस आया तो देखा की उसकी मोटर साइकल वहां पर नहीं खड़ी थी, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!