janjgir Murder Arrest : दो महिलाओं की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, डभरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से आरोपी फरार था, वहीं एक अन्य आरोपी ने जहर पी कर आत्महत्या कर ली थी. मामला 2021 का है.

 



दरअसल, डभरा थाना क्षेत्र के खरकेना गांव निवासी प्रार्थी आर्यन रत्नाकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की थी कि पड़ोसी लक्ष्मण भारद्वाज एवं लवरेंस भारद्वाज द्वारा अवैध संबंध की शंका करते हुए रात्रि के समय प्रार्थी के घर में घुसकर प्रार्थी की माता एवं दादी की निर्मम हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 450 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे. इसके बाद, एक आरोपी लक्ष्मण भारद्वाज ने रायगढ़ जिले के तेलीकोटा गांव में जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी, वही दूसरा आरोपी लवरेंस भारद्वाज फरार था.

पुलिस द्वारा आरोपी लवरेंस भारद्वाज की लगातार खोजबीन की जा रही थी, तभी आरोपी लवरेंस भारद्वाज की डभरा में होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!