Relationship Tips: इन 5 वजहों से पत्नी करती है पति पर शक, Husbands समय रहते सुधार लें अपनी गलतियां. पढ़िए….

Relationship Tips: पति पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है और विश्वास का सबसे बड़ा दुश्मन होता है शक. शक (Doubt) गहरी से गहरी दोस्ती टूटने तक का कारण बन जाता है, शक भाई को भाई से लड़ने पर मजबूर कर देता है और यह शक ही है जो पति-पत्नी (Husband-Wife) को एक दूसरे से दूरी बनाने पर मजबूर कर देता है. अगर पत्नी को होने वाले शक की बात की जाए तो ऐसे बहुत से काम हैं जो पति जाने-अंजाने करते हैं जिससे इस शक को हवा मिलती है.

 



 

इन 5 वजहों से पत्नी करती है पति पर शक

पति जब काम से थक हारकर आने के बाद भी मोबाइल से चैटिंग (Chatting) करने में लगे रहते हैं तो पत्नियों को शक होने लगता है. जाहिर है कि यह वो समय होता है जब पत्नी पति के साथ प्यार के कुछ पल बिताना चाहती है और ऐसे में पति का फोन से चिपके रहना पत्नी के शक का कारण बनता है

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

 

देर रात मोबाइल से चिपके रहना बिना वजह दूरी बना लेना पतियों के पास भी बिना किसी दोराय बहुत सी दिक्कतें और परेशानियां होती हैं. हो सकता है पति अपनी किसी परेशानी के चलते पत्नी से दूरी बना रहे हों, लेकिन इस दूरी को पत्नी शक की निगाह से देखने लगती है. पत्नी का मन जरूर कचोटता है पर पति की बेरुखी पत्नी को बेवफाई (Adultry) लगना शुरू हो जाती है.

 

हर वक्त गुस्सा करना 

पति पत्नी पर हर समय गुस्सा दिखाने लगते हैं तो दोनों के बीच लड़ाई होना या दूरी बनना शुरू हो जाती है. इस स्थिति में पत्नी को लगता है कि पति की इस नाराजगी और गुस्से का कारण कुछ और ही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

पत्नी में रुचि ना दिखाना

पति-पत्नी का रिश्ता (Relationship) बेहद अनोखा होता है. दोनों का आपसी प्यार और नोंक-झोंक शादी (Marriage) को मजबूत बनाए रखते हैं. लेकिन, किसी कारणवश पति अपनी पत्नी में रुचि दिखाना, तारीफ करना, गौर करना और बातों पर ध्यान देना बंद कर दे तो पत्नी को इसका कारण पति का किसी और में दिलचस्पी दिखाना लगता है. यह शक की एक बड़ी वजह है.

 

 

किसी और की बातें करना 

पतियों का पत्नी के सामने किसी और के बारे में, खासकर किसी लड़की या एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते रहना पत्नी को खूब अखरता है. यह शक की बढ़ी वजह बनती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!