Janjgir Murder Arrest : शराबी पिता से तंग आकर बेटे ने गमछा से गला दबाकर की हत्या, आरोपी बेटा भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के भुईगांव से शराबी पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार किया गया है. मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ 302 के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है.

 



पुलिस ने बताया, कुमारप्रसाद चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर में था. उसी समय मृतक जोहित मनहर का पुत्र आरोपी साहिल मनहर और उसकी पत्नी बंगला बाई, घर आकर बताए कि उसके पिता जोहित मनहर की शराब पीने से मृत्यु हो गई है, जिसका अंतिम संस्कर करने के लिए लड़की-कंडा के लिए गांव में मुनादी करा दो, तब कुमारप्रसाद चौहान, डमरू मनहर और अन्य ग्रामीण जाकर देखे तो मृतक जोहित मनहर के गले में किसी रस्सी जैसी वस्तु से दबाने का गोल निशान था और उसके दोनों कानों से खून निकला हुआ था. मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इसके बाद आरोपी बेटे साहिल मनहर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर बताया कि उसका पिता जोहित मनहर आये दिन शराब पीकर गाली-गलौज कर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने अपने पिता की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी. मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी बेटे साहिल मनहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!