छोटी निक्कर पहन अमृता के साथ इटली की सड़कों पर घूमती दिखीं सारा अली खान, तस्वीर हुई वायरल…

सैफ अली खान, अमृता सिंह की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने बेहद ही कम समय में बॉलीवुड में जिस तरह से पॉपुलैरिटी हासिल की है, वह काबिले तारीफ है। हसीना जितने अपने काम को लेकर तारीफें बटोरती है, उतना ही उनके फैशन सेंस के चर्चे भी खूब होते हैं। सारा का स्टाइलिंग सेंस बहुत ही कमाल है, जिसका हर कोई दीवाना है। वह हमेशा ही खुद को इस तरह से स्टाइल करती हैं, जिसमें फैशन गोल्स साफ नजर आते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब हसीना ने अपने वेकेशन की हॉट तस्वीरें शेयर कर दी। हालांकि इस बार खास ये था कि इन फोटोज में सारा के साथ उनकी मम्मी अमृता सिंह भी नजर आ रही थीं, जिससे साफ पता चल रहा था कि मां-बेटी दोनों हॉलीडे टाइम को इंजॉए कर रहे हैं। आप भी सारा के इन लुक्स पर नजर डालिए, जिसे देख खुद को फिदा होने से रोक नहीं पाएंगे।

 



 

 

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

बॉन्डिंग के साथ स्टाइल ने खींचा ध्यान

सारा अली खान द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ये इटली की तस्वीरें हैं, जहां हसीना अपनी मां के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं। जहां मां के साथ सारा की बॉन्डिंग हर किसी का ध्यान खींच रही थी, तो वहीं दोनों के आउटफिट्स भी खूब अट्रैक्ट कर रहे थे। अदाकारा ने सनसेट के दौरान इस फोटो को क्लिक कराया है, जिसमें लाइट ग्रीन कलर के रिवीलिंग टॉप में दिख रही हैं और उनकी मां वाइट कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं।

 

 

क्रॉप टॉप में दिखा टोन्ड मिडरिफ

सारा ने जिस ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप को पहना था, उसमें डीप प्लंजिंग नेकलाइन दी गई थी, जो उनके लुक को सेक्सी बना रही थी। वहीं इस फिटेड टॉप में सेंटर पर नेकलाइन पोर्शन से हेमलाइन तक ड्रा-स्ट्रिंग डाली गई थी, जिसकी इलास्टिक उसमें प्लीट्स डाल रही थी। वहीं हेमलाइन पर टॉप एसिमिट्रिकल पैटर्न में दिख रहा था। हाफ स्लीव्स वाले इस टॉप में हसीना अपने टोन्ड मिडरिफ पोर्शन को हाईलाइट करती दिख रही थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

मैचिंग कलर्स के साथ लगाया स्टाइल का तड़का

अदाकारा ने अपने इस स्टाइलिश क्रॉप टॉप के साथ पिंक कलर के शॉर्ट्स पहने थे, जिसकी हेमलाइन पर हल्की फ्रिंजेस नजर आ रही थी। छोटे से शॉर्ट्स में सारा अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिख रही थी। अपने इस हॉट लुक में स्टाइल का तड़का डालते हुए हसीना ने ऐसा स्लिंग बैग कैरी किया था, जो मल्टीकलर में था। इसमें ड्रेस से मैचिंग पिंक कलर के साथ दूसरे रंग भी नजर आ रहे थे। वहीं मैचिंग शूज के साथ फंकी ब्रेसलेट्स और वाइट एंड पिंक हेड कैप से राउंड-ऑफ किया था।
इस तरह दिखाया अपना बोल्ड अवतार

 

इससे पहले सारा ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की थीं। इन फोटोज में हसीना बोल्ड आउटफिट्स में नजर आ रही थी। क्रिस्टल मेड ब्रालेट टॉप के साथ उन्होंने वाइट कलर की फ्रंट ओपन ड्रेस को कैरी किया था। जिसकी कॉलर डिजाइन में फेदर डिटेलिंग थी और वेस्टलाइन तक इसे ओपन रखा गया था, जिसमें उनकी स्टाइलिश ब्रालेट शो होती दिख रही थी। स्लीक हेयर्स, मिनिमल मेकअप और डिजाइनर नेल्स ध्यान खींचने में कामयाब हो रहे थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!