Janjgir Police Action : युवक को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, नैला पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बोड़सरा गांव के युवक को नैला चौकी की पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसके न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.



नैला चौकी क्षेत्र की नाबालिग लड़की ने 30 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बोड़सरा गांव के शुभम साहू, रात्रि में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ किया है. पहले भी आरोपी नाबालिग लड़की का पीछा करता था और इसी दौरान उसके हाथ को पकड़कर जान से मारने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  AKaltar News : अकलतरा ग्रामीण मंडल बीजेपी द्वारा आयोजित "गांव चलो अभियान' कार्यक्रम में भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी हुए शामिल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी शुभम साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(घ) ,1, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान आरोपी शुभम साहू को पुलिस ने बोड़सरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

error: Content is protected !!