Janjgir Husband Arrest Jail : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला, आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा थाना क्षेत्र के सोनादुला गांव में पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 2018 में महिला की शादी सोनादुला गांव के सुरेंद्र कमलेश के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों कमाने-खाने जम्मू-कश्मीर चल दिए थे. वहां पति सुरेंद्र कमलेश, अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए शराब पीकर मारपीट करता था. दिसम्बर 2019 में वे दोनों सोनादुला गांव आए और यहां 28 दिसम्बर 2019 को पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद परिजन का बयान लिया गया, जिसमें पति द्वारा मारपीट करने से आत्महत्या करने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इससे पहले, आरोपी पति ने दूसरी शादी कर ली थी और कमाने-खाने चला गया था. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद आरोपी पति सुरेंद्र कमलेश के ससुराल बरेकेल गांव में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!