JanjgirChampa News : किसान के घर से हुई 1 लाख 25 हजार रुपये की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज, जैजैपुर थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के दतौद गांव में घर से 70 हजार जेवरात और 50 हजार रुपये की चोरी हुई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है और चोरों की पतासाजी में जुटी है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दतौद गांव निवासी अमरूद लाल कर्ष ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रतिदिन की तरह वे और उसकी पत्नी खाना खाकर, टीवी देखकर कमरे का दरवाजा को बंदकर दोनों घर के हाल में सोए थे. सुबह जब उसकी पत्नी उठी तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था. घर अंदर जाकर देखा तो टिन की पेटी में रखे 70 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नगदी रकम नहीं थे. साथ ही, कूलर के ऊपर रखे मोबाइल और पॉवर बैंक की चोरी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

टिन की पेटी को चोरों ने पथर्रा रोड के शनि मंदिर के पास फेंककर चले गए. मामले में जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!