JanjgirChampa News : पौने ग्यारह हो गए, आप अभी तक स्कूल क्यों नहीं पहुंचे…, कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 7 शिक्षक, सबके वेतन काटने और कार्यवाही के दिए निर्देश

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज जब हायर सेकंडरी स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुँचे तो स्कूल के 16 में से 7 शिक्षक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर के स्कूल में प्रवेश के दौरान एक शिक्षक स्कूल आते दिखे तो कलेक्टर ने उन्हें कक्ष में बुलाकर पूछा कि स्कूल आने का समय कितना बजे निर्धारित है ? पौने ग्यारह बज गए हैं, विद्यार्थी आ गए हैं, लेकिन आप अभी आ रहे हैं। यह सब बिल्कुल नहीं चलेगा। कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने और विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

 



कलेक्टर श्री सिन्हा जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और समय पर स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने लगातार अपना ध्यान फोकस किए हुए हैं। आज लगभग पौने ग्यारह बजे वे जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतौद पहुँचे। यहाँ प्राचार्य से उन्होंने उपस्थिति पंजी मंगवाई और नाम के अनुसार शिक्षकों के उपस्थिति का मिलान किया। इस दौरान यहाँ 7 व्याख्याता अनुपस्थित मिले।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

कलेक्टर श्री सिन्हा ने अनुपस्थित व्याख्याता एलबी आर के चौबे, के के कहरा, श्रीमती पी झलरिया, श्रीमती पी धिरहे, श्रीमती आर स्वर्णकार, डॉ के के सूर्यवंशी व्याख्याता और सहायक शिक्षक डी राजेश के नाम के आगे अब्सेंट लिख कर सभी के वेतन काटने सहित अन्य कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

कलेक्टर ने मौके पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और प्राचार्य को भी निर्देशित किया कि स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित कराएं। विद्यार्थियों को समय पर पढ़ाई कराएं। इस तरह की अव्यवस्था नहीं चलनी चाहिए और यदि शिक्षक उनकी बात नहीं मान रहे तो उच्च स्तर के अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर उपस्थिति के साथ मुख्यालय में रहने के भी निर्देश दिए

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!