JanjgirChampa News : थानेदार द्वारा शिक्षक को थप्पड़ मारने का आरोप, थानेदार की SP से हुई शिकायत

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना प्रभारी पर शिक्षक ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है और जांजगीर पहुंचकर मामले की शिकायत एसपी से की है, वहीं थाना प्रभारी ने आरोप को निराधार बताया है और कहा है कि दोनों भाई ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है, जिस पर जांच चल रही है.

 



गुचकुलिया गांव के शिक्षक द्वारिका प्रसाद चंद्रा ने शिकायत में बताया है कि 21 जुलाई की सुबह उसका भाई संतोष कुमार चंद्रा, अपने पिता झाडूराम चंद्रा से खाद निकालना है, कहकर पर्ची खाता की मांग किया तो वह बोला कि हम दोनों की पर्ची अलग-अलग हो गई है तो अपनी-अपनी पर्ची से खाद लेंगे, इतने में उसका भाई संतोष कुमार चंद्रा भड़क गया और घर घुसकर मारपीट करने लगा. कुछ लोग शिक्षक को बचाने आए और संतोष चन्द्रा को घर से बाहर ले गए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

कुछ देर बाद फिर से संतोष कुमार चन्द्रा, डंडा लेकर आया और फिर से मारपीट करने लगा. इसके बाद बचाव के लिए वह घर में अंदर घुस गया. इस दौरान घर के पास रखी बाइक को उसके भाई संतोष चन्द्रा ने तोड़फोड़ की है और घर के बाहर धमकी दे रहा था कि घर के बाहर निकलेगा तो उसे जान से मार देगा.

इस घटना की सूचना शिक्षक ने डायल 112 को दी, जिसके बाद डायल 112 के द्वारा शिक्षक द्वारिका चन्द्रा और उसके भाई संतोष चन्द्रा को थाना लाया गया.

शिकायत में शिक्षक ने आगे बताया है कि घटना के बाद थाना प्रभारी गोपाल सतपथी द्वारा FIR दर्ज नहीं की गई और शिक्षक को बैठाकर रखा गया था. बाद में, शिक्षक ने थाना प्रभारी को FIR दर्ज करने और जमीन पर अपराधी की तरह जमीन में बिठाने की बात कही तो जैजैपुर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी तैश में आ गए और शिक्षक को गाली-गलौज करते हुए 2 थप्पड़ मार दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

शिक्षक ने शिकायत में यह भी बताया है कि इससे पहले 06 जुलाई 2014, 30 दिसंबर 2018, 21 फरवरी 2021 को संतोष चन्द्रा ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की थी. इसकी रिपोर्ट जैजैपुर में दर्ज कराई गई थी, लेकिन जैजैपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसके भाई संतोष चन्द्रा का मनोबल दिनों-दिन बढ़ते जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!