Sonam KapSonam Kapoor Baby Shower: मुंबई में होगी सोनम कपूर की गोद भराई, वेन्यू डेट फाइनल, इन्हें न्योता भेजेंगे होने वाले नाना-नानीoor Baby Shower: मुंबई में होगी सोनम कपूर की गोद भराई, वेन्यू डेट फाइनल, इन्हें न्योता भेजेंगे होने वाले नाना-नानी

Sonam Kapoor Latest News: सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं तो वहीं अनिल कपूर 9(Anil Kapoor) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) नाना-नानी बनने की खुशी से फूले नहीं समा रहे. यही वजह है कि बेटी की जिंदगी के इस खूबसूरत पल को और भी खास बनाने के लिए अनिल और सुनीता सोनम कपूर के लिए गोदभराई सेरेमनी का आयोजन करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं. गोदभराई की तारीख, वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट भी तैयार कर ली गई है.

 



 

 

17 जुलाई को होने जा रही है गोदभराई
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 17 जुलाई यानि एक हफ्ते बाद सोनम कपूर का बेबी शावर 17 जुलाई को होने जा रहा है जिसकी सारी अरेंजमेंट अनिल कपूर और सुनीता कपूर खुद कर रहे हैं. वेन्यू से लेकर गेस्ट तक की लिस्ट तैयार करने में सभी जुटे हुए हैं. फिलहाल जो वेन्यू डिटेल सामने आ रही है उसके मुताबिक ये गोदभराई सोनम कपूर की मौसी के बंगले पर होगा यहां पर आनंद और सोनम की शादी भी हुई थी. लिहाजा कपूर परिवार ने यहीं पर गोदभराई का फंक्सन करने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

इन सितारों को भेजा जाएगा न्योता
कपूर परिवार काफी बड़ा परिवार है लिहजा इस परिवार की सभी कन्याएं तो इस गोदभराई सेरेमनी में शामिल होंगी ही. यानि जाह्नवी कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर इस आयोजन का हिस्सा होंगी ही लेकिन उसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी इसके लिए न्योता भेजा जाएगा. उनमें स्वरा भास्कर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, जैकलीन फर्नांडीज, दीपिका पादुकोण, मसाबा गुप्ता, रानी मुखर्जी जैसे बड़े नाम शामिल है. कहा तो ये भी जा रहा है कि इन्हें पहले ही इन्विटेशन भेजा जा चुका है. वहीं अभी तक लंदन में रह रहीं सोनम अब भारत लौटेंगी. इससे पहले उनकी लंदन में हुई गोदभराई की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!