Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिले नट्टू काका, ये एक्टर निभाएगा आइकॉनिक रोल, कब होगी दयाबेन की एंट्री?. जानिए

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. शो को नए नट्टू काका मिल गए हैं. दिग्गज थियेटर आर्टिस्ट किरण भट्ट नए नट्टू काका होंगे.

 



 

 

फैंस के लिए गुडन्यूज
किरण भट्ट शो में घनश्याम नायक को रिप्लेस करेंगे. जैसा कि सभी जानते हैं घनश्याम नायक अब हमारे बीच नहीं हैं. 3 अक्टूबर 2021 को उनकी कैंसर के कारण मौत हो गई थी. शो में वे नट्टू काका का रोल प्ले करते थे. इस शो और इसके किरदार ने लोगों के बीच घनश्याम नायक को पॉपुलर बना दिया था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

कबसे फैंस देख पाएंगे नए नट्टू काका को?
सबसे मजेदार बात ये है कि किरण भट्ट और घनश्याम नायक रियल लाइफ फ्रेंड्स रहे थे. दोनों के बीच सालों पुरानी दोस्ती थी. थियेटर इंडस्ट्री के शुरुआती सालों से वे एक दूसरे को जानते थे. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने इंस्टा पोस्ट में किरण भट्ट को नए नट्टू काका के रोल में इंट्रोड्यूस किया है.

 

 

पोस्ट में लिखा है- आप सभी ने हमें और नट्टू काका को इतना सारा प्यार दिया. उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं. यही प्यार हमेशा बनाए रखना, इसी बात पर पेश करते हैं हमारे नए नट्टू काका. तारक मेहता में किरण भट्ट के किरदार को 30 जून के एपिसोड में दिखाया जाएगा.
इस पोस्ट को देखने के बाद नट्टू काका यानी घनश्याम नायक के फैंस इमोशनल हो गए हैं. वे घनश्याम नायक को मिस कर रहे हैं. फैंस का ये भी कहना है नट्टू काका के रोल में घनश्याम नायक को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता. वैसे फैंस का इमोशनल होना बनता भी है. इस शो के सभी किरदारों से लोग खास लगाव रखते हैं. उम्मीद है नए नट्टू काका के बाद फैंस को जल्द ही नई दयाबेन भी मिले.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!