Vietjet Airline Offer: 26 रुपये में म‍िल रहा हवाई ट‍िकट, देश छोड़ व‍िदेश घूमने का शानदार मौका; बस इस तारीख तक है ऑफर

Vietjet Airline Offer: महंगाई के इस दौर में यद‍ि आपको 26 रुपये में हवाई सफर करने का मौका म‍िल जाए तो आपको शायद यकीन न हो. लेक‍िन ये है हकीकत और आप वाकई 26 रुपये में हवाई यात्रा का ट‍िकट बुक करा सकते हैं. वियतनाम की एविएशन कंपनी वियतजेट (Vietjet) यह शानदार ऑफर लेकर आई है. इसके तहत आप बेहद कम कीमत में हवाई सफर कर सकते हैं.

 



 

 

डबल 7 फेस्टिवल के मौके पर म‍िल रहा ऑफर

वियतजेट की तरफ से यह ऑफर चीनी वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाए जाने वाले डबल 7 फेस्टिवल के मौके पर द‍िया जा रहा है. इस ऑफर में आप महज 26 रुपये में हवाई यात्रा कर सकते हैं. वियतनाम की एव‍िएशन कंपनी वियतजेट गोल्डन वीक मना रहा है. इस मौके पर वियतजेट ने 7,77,777 उड़ानों के साथ डोमेस्‍ट‍िक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के टिकट पर छूट दी है. जी हां, वियतजेट डबल 7/7 दिन के सम्मान में 26 रुपये में टिकट बुकिंग का मौका दे रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

13 जुलाई तक करा सकते हैं बुकिंग

इस ऑफर के तहत आप डोमेस्‍ट‍िक फ्लाइट के साथ इंटरनेशनल फ्लाइट के ल‍िए 13 जुलाई 2022 तक बुकिंग करा सकते हैं. इस दौरान बुक‍ कराई गई ट‍िकट पर आप 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च 2023 तक यात्रा कर सकते हैं. वियतजेट के अनुसार इन ट‍िकट की कीमत 7,700 वियतनामी डोंग (VND) से शुरू है. अब भारतीय मुद्रा में बात करें तो 7,700 डोंग की कीमत करीब 26.14 रुपये होती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

इन रूट्स पर मिलती हैं वियतजेट की फ्लाइट्स

वियतजेट नई दिल्ली / मुंबई से हनोई और नई दिल्ली / मुंबई से हो ची मिन्ह सिटी समेत वियतनाम और भारत के बीच चार प्‍लेन संचालित करती है. इस एयर रूट पर हर हफ्ते तीन से चार फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!